कासगंज जिला गन्ना अधिकारी ने सर्वे के दौरान प्लाट पर मौजूद किसानों से की गहनता से वार्ता।

May 27, 2024 - 18:07
0 16
कासगंज जिला गन्ना अधिकारी ने सर्वे के दौरान प्लाट पर मौजूद किसानों से की गहनता से वार्ता।

block-350 block-350

जिला गन्ना अधिकारी कासगंज ने फीता से पैमाइस कर गन्ना फसल रकबा देखा।

सर्वे के दौरान प्लाट पर मौजूद किसानों से की गहनता से वार्ता। 

सभी सर्वे कर्मचारी सर्वे नीति का शत-प्रतिशत पालन करते हुये पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय 15 जून, 2024 तक सर्वे कार्य को पूरा करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। 

गन्ना सर्वे के दौरान किसान अपने प्लाट पर जरूर पहुँचे। 

कासगंज: जनपद में पेराई सत्र 2023-24 के वास्ते पेराई सत्र 2024-25 गन्ना सर्वेक्षण का कार्य 15 अप्रैल, 2024 से निरन्तर किया जा रहा है। समस्त गन्ना कृषक सर्वे के समय अपने खेत पर उपस्थित रहें। गन्ना सर्वे का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। सर्वे कर्मी को सही जानकारी दें व सर्वे के बाद सर्वे पर्ची अवश्य प्राप्त करें। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा गन्ना समिति न्यौली के गॉव बाजनगर में किसान देवकीनन्दन पुत्र मातादीन के प्लाट के सर्वे का निरीक्षण किया गया। प्लाट की भुजाओं की माप की गई और 0.062 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल दर्ज किया गया। इसी प्लाट की कास जांच फीते से माप कराई गयी जिसमें पूर्व में सर्वेक्षित गन्ना क्षेत्रफल और चेकिंग के दौरान पाये गये गन्ना क्षेत्रफल में अन्तर सार्थक नहीं पाया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खेत सिंह, चीनी मिल के महाप्रबन्धक (गन्ना) के.पी. सिंह, विभाग के गन्ना पर्यवेक्षक मुकेश सिंह व चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक कैलाश चन्द्र तथा गन्ना किसान देवकीनन्दन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User