आजमगढ़ में कांग्रेस ने निकाला जुलूस, राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का किया स्वागत

Aug 05, 2023 - 17:10
0 16
आजमगढ़ में कांग्रेस ने निकाला जुलूस, राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का किया स्वागत

block-350 block-350

आजमगढ़ में कांग्रेस ने निकाला जुलूस, राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का किया स्वागत

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर का स्वागत किया। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से राहुल गांधी की जीत हुई यह न्याय की जीत है।

जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक का फैसला स्वागत योग्य है। सच को अधिक दिन तक दबाया नहीं जा सकता सच्चाई पर कितना भी पर्दा डाला जाय लेकिन एक न एक दिन सच्चाई दुनिया के सामने आ ही जाती है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति और अहंकार की हार हुयी सत्य की जीत हुयी। राहुल गांधी हमेशा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिये आवाज उठाते रहे है और उठाते रहेंगे।

कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सरकार को जगाने का काम करती थी और करती रहेगी। आपको बताते चलें कि कांग्रेस के जिला महासचिव अजीत राय ने कहा सत्यमेव जयते राहुल गांधी जी सजा पर रोक संविधान और लोकतंत्र की जीत है। अब यह देखना आवश्यक है कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने मे 24 घंटे से भी कम समय लगा था। अब संसद सदस्यता बहाल होने में कितना समय लगता है।

राहुल गांधी लगातार भाजपा की विफलताओ और बीजेपी के जनविरोधी नीतियों को लेकर आवाज बुलंद करते रहे हैं जिससे घबराये भाजपा के लोग राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिये उनके खिलाफ तरह तरह की साजिश रचने काम करते हैं। पर भाजपा साजिश नाकाम हुयी और सत्य की जीत हुयी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने संवैधानिक आदर्शों को कायम रखेगी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User