संत तपस्वी जल संरक्षण एवं जन जागरूकता सेवा समिति द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

संत तपस्वी जल संरक्षण एवं जन जागरूकता सेवा समिति द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Jun 06, 2024 - 07:44
0 39
संत तपस्वी जल संरक्षण एवं जन जागरूकता सेवा समिति द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

block-350 block-350

आजमगढ़। आज विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। ये दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और पर्यावरण के मुद्दे पर कार्य करने को लेकर मनाया जाता है। पर्यावरण की रक्षा की जागरूकता को लेकर आज संत तपस्वी जल संरक्षण एवं जन जागरूकता सेवा समिति के संस्थापक डॉ जे आर प्रजापति के द्वारा पौधारोपण किया गया एवं लोगों से पर्यावरण बचाने हेतु सभी प्रयासों को मूल रूप देने हेतु आग्रह किया गया। संत तपस्वी जल संरक्षण एवं जन जागरूकता सेवा समिति के संस्थापक द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद आजमगढ़ के बरदह स्थानीय समिति के कार्यालय एवं वीर बिरसा मुंडा मानव संसाधन केंद्र तृतीय समेत आसपास के क्षेत्र में कुल 10 पौधों का रोपण किया गया जिसमें पीपल, नीम, आम, जामुन, तुलसी, पाकड़ समेत अन्य पौधे सम्मिलित हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डॉ जे आर प्रजापति ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से हमारा जीवन और आजीविका दोनों प्रभावित हो रही हैं और स्थिरता पर आधारित एक बेहतर और हरित विश्व के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। हमारी समिति के द्वारा लगातार पर्यावरण बचाने पर बल दिया जा रहा है। आज कुल 10 पौधों का रोपण किया गया है जिनमें कुछ छायादार पौधे हैं और कुछ फलदार पौधे है। हम लोग निरंतर प्रयासरत हैं और पर्यावरण बचाने हेतु यथा संभव कोशिश जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Ziyaul Haq

Ziyaul Haq द्वारा प्रकाशित की गई खबर/लेख के लिए लेखक ही पूर्ण रुप से जिम्मेदार है। इससे Surag Bureau का कोई संबंध नही है।

Comments (0)

User