बेटी का कत्ल-ससुरालवालों पर केस, हैवान बने बाप-मामा

UP: बेटी का कत्ल-ससुरालवालों पर केस, हैवान बने बाप-मामा; मृतक महिला के पिता से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपराध को स्वीकार कर लिया.

Apr 10, 2024 - 08:26
0 370
बेटी का कत्ल-ससुरालवालों पर केस, हैवान बने बाप-मामा
बेटी का कत्ल-ससुरालवालों पर केस, हैवान बने बाप-मामा

block-350 block-350

Uttar Pradesh Crime News: एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में विचित्रता यह है कि हत्या का आरोपी उसके पिता और चचेरे मामा हैं। यहां तक कि पुलिस को भी गुमराह किया गया था। हत्या के मामले में मृतका के पिता ने अपने दामाद सहित उसके ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज किया था।

आरोपियों ने युवती को हत्या कर उसके हाथ-पैर बांधकर उसके शव को एक बोरी में बंद कर सड़क के किनारे फेंक दिया था और फिर मौके से फरार हो गए थे। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामला साफ हो गया।

Read Also: मोबाइल पर गेम नहीं खेलो… मना किया तो गुस्से में लड़की कमरे में गई, फंदे पर लटकती

सड़क के किनारे बोरे में मिला था शव

भैरमपुर में सुरसा थाना क्षेत्र निवासी सुनैना का शव सड़क के किनारे एक बोरी में मिला था। सुनैना के पिता ज्ञानेंद्र ने पुलिस को महिला के पति आकाश सहित ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले का खुलासा करने के लिए टीम गठित की गई थी। जांच में पता चला कि बेटी के चाल चलन से पिता को शक था, जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनके साथी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। गांव में सन्नाटा मच गया है और ग्रामीणों को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि एक पिता ही अपनी बेटी का हत्यारा बन सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User