Kasganj news अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री का थाना सुन्नगढी पुलिस ने किया भण्डाफोड, 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

Jul 31, 2023 - 14:18
Updated: 3 years ago
0 58

block-350 block-350

अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस को मिली बडी कामयाबी, अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री का थाना सुन्नगढी पुलिस ने किया भण्डाफोड, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 04 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 बन्दूक 12 बोर, 04 अधबने तमंचे, 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्र / आयुध रखने व शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में दिनांक 30.07.2023 की शाम को मुखबिर खास की सूचना पर थाना सुन्नगढी व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही से एक शातिर अभियुक्त चरन सिंह पुत्र गरीब दास नि0 अजीजपुर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को ग्राम सुन्नगढी से गंगा की तरफ मढी मंदिर से आगे कटरी में पतेलों के बीच खडे शीशम व खजूर के पेड़ों के नीचे अवैध शस्त्र निर्माण करते हुए समय करीब 18.15 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है तथा मौके से 04 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 बन्दूक 12 बोर, 04 अधबने तमंचे, 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 नाल एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना सुन्नगढ़ी पर मु0अ0सं0 62/23 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 1. चरन सिंह पुत्र गरीब दास नि० अजीजपुर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज। आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 62/23 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना सुन्नगढ़ी जनपद कासगंज बरामदगी- 04 अवैध तमंचे 315 बोर • 01 बन्दूक 12 बोर 04 अधबने तमंचे 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर 03 नाल एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद ।

 पलिस टीम का विवरण-

1. नि0 अनूप कुमार भारती प्रभारी एसओजी टीम कासगंज थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह थाना सुन्नगढी जनपद कासंगज 

3. उ0नि0 पुत्तू सिंह थाना सुन्नगढी जनपद कासंगज

 4. हैका0 146 ब्रजमोहन सिंह थाना सुन्नगढी जनपद कासंगज

5. का0 1115 मोहित कुमार थाना सुन्नगढी जनपद कासंगज

 6. हैका0 आशुतोष त्रिपाठी एसओजी टीम कासगंज

 7. का0 500 बाबू सिंह एसओजी टीम कासगंज

 8. का0 552 कुंवर पाल एसओजी टीम कासगंज

9. का0 600 ब्रजमोहन एसओजी टीम कासगंज

 10. का0 1023 शैलेन्द्र सिंह एसओजी टीम कासगंज

11. हैका0 विपिन कुमार थाना सुन्नगढ़ी जनपद कासंगज 

12. हैका0 जोन पीटर एसओजी टीम कासगंज

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User