कासगंज जनपदीय पुलिस द्वारा 04 वारण्टी अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।

Mar 19, 2024 - 18:43
0 8
कासगंज जनपदीय पुलिस द्वारा 04 वारण्टी अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।

block-350 block-350

वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध कासगंज पुलिस का अभियान जारी। जनपदीय पुलिस द्वारा 04 वारण्टी अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।

 कासगंज पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा 04 नफर वारण्टी अभियुक्तगण क्रमशः-1- राज ठाकुर पुत्र होशियार सिंह निवासी गंगेश्वर कालोनी थाना व जनपद कासगंज 2-अरवाज पुत्र अनवार निवासी ग्राम गनेशपुर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज 3-प्रेमपाल पुत्र सूबेदार निवासी ग्राम डेगरी थाना अमापुर जनपद कासगंज 4-गोविन्द सिह पुत्र हरीराम निवासी मौ0 अम्बेडकर नगर कस्बा व थाना अमापुर जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । यह सभी वारण्टी काफी दिन से फरार चल रहे थे। न्यायालय उपस्थित नहीं हो रहे थे एवं गिरफ्तारी से बच रहे थे । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User