शिक्षा के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता - अशोक अनुरागी

Feb 26, 2024 - 18:28
0 47
शिक्षा के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता - अशोक अनुरागी

block-350 block-350

शिक्षा के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता अशोक अनुरागी।

दिवाकर समाज द्वारा महान संत गाडगे जी महाराज की 148 वीं जयंती के अवसर पर पाॅलीवाल हाॅल में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र चौधरी एमएलसी एवं अध्यक्षता राकेश दिवाकर पूर्व चेयरमैन फिरोजाबाद द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा संत गाडगे के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में राजेश दिवाकर पूर्व सांसद हाथरस ने कहा कि समाज को संगठित रहना चाहिए, तभी समाज का उत्थान हो सकता है। सुरेंद्र चैधरी एमएलसी प्रयागराज ने कहा कि संत गाडगे महाराज को भारत रत्न से सम्मानित किया जाने की मांग भी की ।

रामचंद्र कनौजिया प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने समाज को संगठित रहने पर जोर दिया। अशोक महाराज पीठाधीशवर माँ ज्वाला देवी सिद्ध शक्तिपीठ लखनऊ ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। अशोक अनुरागी ने कहा कि समाज को अगर प्रगति करनी है तो हमें शिक्षा पर जोर देना होगा।

कार्यक्रम में हेमलता दिवाकर महापौर आगरा, स्वेता चौधरी चेयरमैन हाथरस, नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन अशोक अनुरागी ने किया तथा आए हुए अतिथियों का आभार दिवाकर महासभा के जिला अध्यक्ष हरीबाबू द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ नेम सिंह ,सिलेटी सिंह, रहीश पाल सिंह,शीलेन्द्र सिंह महेश दिवाकर ,डाॅ सतीश दिवाकर, अनार सिंह दिवाकर, कृष्णवीर दिवाकर पार्षद मुकुल दिवाकर पार्षद आशीष दिवाकर पार्षद सुरेश दिवाकर, कमल दिवाकर, आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User