दस साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश कोटा से गिरफ्तार, नाम बदलकर चला रहा था जिम

Oct 31, 2026 - 21:28
0 2
दस साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश कोटा से गिरफ्तार, नाम बदलकर चला रहा था जिम

block-350 block-350

दस साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश कोटा से गिरफ्तार, नाम बदलकर चला रहा था जिम

फिरोजाबाद। थाना मटसेना पुलिस और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वारंटी अभियुक्त कुलदीप उर्फ भोलू को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर करण नाम से रह रहा था और वहां फिटनेस पावर नाम से जिम संचालित कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में फरार इनामी अपराधियों और गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना मटसेना पुलिस और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि वर्ष 2016 के एक मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी कुलदीप उर्फ भोलू राजस्थान के कोटा स्थित थाना अनंतपुरा क्षेत्र के सुभाष नगर में छिपकर रह रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने फिटनेस पावर जिम में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए नाम बदलकर करण रख लिया था। उसे 30 अक्टूबर 2026 को हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-08 फिरोजाबाद से गैर जमानती वारंट भी जारी था। गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप उर्फ भोलू पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम पिडसरा, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद है। वह थाना मटसेना में दर्ज मुकदमा संख्या 195/2016 में वांछित था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 **इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका** गिरफ्तारी करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, मटसेना थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नाजिम, महिला उपनिरीक्षक प्रीति शर्मा समेत थाना मटसेना और सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User