एन के एकेडमी में बार्षिक पुरुस्कार दिवस पर मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Feb 24, 2024 - 21:21
0 35
एन के एकेडमी में बार्षिक पुरुस्कार दिवस पर मेधावी छात्र हुए सम्मानित

block-350 block-350

एन के एकेडमी में बार्षिक पुरुस्कार दिवस पर मेधावी छात्र हुए सम्मानित

कायमगंज / फर्रुखाबाद । एन के एकैडमी विद्यालय में बार्षिक पुरुस्कार दिवस पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि यश अग्रवाल एवं ऋतिकाअग्रवाल तथा विद्यालय के डायरेक्टर अनुपम अग्रवाल – मधु अग्रवाल -व विद्यालय की प्रिंसिपल शिवानी प्रसाद एवं HOD मोहित दुबे द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया ।

कार्यक्रम अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने सुरीले ढंग से मनमोहक अंदाज में किया । इसके अतिरिक्त अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां भी छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सज्जा वाले मंच से आकर प्रस्तुत की । कार्यक्रम में पूरे वर्ष में जो भी कार्यक्रम तथा एकेडमी में उत्कृष्ट रूप से भाग लेने वाले सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र – मेडल एवं शील देकर सम्मानित किया गया ।

जिसका स्वागत उपस्थिति सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक गणों तथा आगंतुकों ने करतल ध्वनि से ताली बजाकर किया । कार्यक्रम अवसर पर डॉo प्रवीण रस्तोगी तथा अन्य आमंत्रित संभ्रांतजनों के अतिरिक्त विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा अभिभावकगण – विद्यालय स्टाफ सहित शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User