आजमगढ़ पुलिस ने नाबालिक के साथ छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Jul 24, 2023 - 10:37
0 18
आजमगढ़ पुलिस ने नाबालिक के साथ छेडखानी करने वाला अभियुक्त  गिरफ्तार

block-350 block-350

आजमगढ़ पुलिस ने नाबालिक के साथ छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। दिनांक 22/07/23 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनांक 21/22.07.2023 की रात्रि में लगभग 01 बजे मेरी बेटी बाथरुम के लिए बाहर निकली थी परन्तु वापस नहीं आयी मैं खोजने के लिए बाहर निकली, खोजते हुए मैं अपने गांव के प्राइमरी स्कूल पर पहुंची तो मेरी बेटी का दोनों हाथ पैर वंधा था और एक लड़का नग्न अवस्था में था पूछने पर पता चला कि वह लड़का सुरेन्द्र राजभर पुत्र मागु राजभर ग्राम आरे थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर का निवासी जो मेरी लडकी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 306/23 धारा 363/354/354(ख) भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत दौरान विवेचना धारा 506 भादवि की बढोत्तरी की गयी। आपको बता दें कि आज दिनांक 23-07-2023 को उ0नि0 अमरनाथ पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियुक्तो को महुजा मोड़ से समय करीब 14.50 बजे, गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अमरनाथ पाण्डेय व का0 राजेन्द्र कुशवाहा शामिल रहे। जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User