Azamgarh Viral Video: आधीरात प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका ने बक्से में छुपाया घरवालों ने जमकर पीटा

Azamgarh Viral Video: आधीरात प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका ने बक्से में छुपाया घरवालों ने जमकर पीटा

Jun 19, 2024 - 16:20
0 544
Azamgarh Viral Video: आधीरात प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका ने बक्से में छुपाया घरवालों ने जमकर पीटा

block-350 block-350

ये इश्क नहीं आसां, इतना ही समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है। शायर जिगर मुरादाबादी के इस शेर की झलक यूपी के आजमगढ़ में देखने को मिली है।

यहां देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर गांव में आधी रात प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की जमकर पिटाई हुई है। जानकारी के मुताबिक, प्रेमी को पकड़े जाने से बचाने के लिए प्रेमिका ने उसे घर में रखे एक बड़े बक्से में छिपा दिया था। हालांकि, घरवालों ने उसे ढूंढ निकाला और आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

उसके शरीर पर कच्छा बनियान ही थे। घर परिवार के लोगों ने इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और युवक को लड़की के घरवालों के चंगुल से आजाद करवाया. हालांकि, उस दौरान पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब हरकत में आई है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने कहा कि वीडियो में दिख रहा लड़का शादीशुदा महिला के घर में घुसकर कुछ गलत हरकत कर रहा था। इसी के चलते उसकी पिटाई हुई है. फिलहाल, इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जांच कर रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User