आप सांसद संजय सिंह पहुंचे हाईकोर्ट, ED को दी चुनौती होगा एक्सन

Oct 13, 2023 - 15:52
0 25
आप सांसद संजय सिंह पहुंचे हाईकोर्ट, ED को दी चुनौती होगा एक्सन

block-350 block-350

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

संजय सिंह ने ईडी के ऐक्शन को गलत बताते हुए अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई रिमांड को भी चुनौती दी है। कोर्ट इस मामले पर आज ही सुनवाई करेगा। जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस संजीव नरूला की बेंच के सामने त्वरित सुनवाई के लिए संजय सिंह के वकील ने पेश किया।

 उन्होंने दावा किया कि उनके मुवक्किल को गिरफ्तारी का उचित आधार नहीं बताया गया। कोर्ट मामले की त्वरित सुनवाई को तैयार हो गया। पिछले सप्ताह 10 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी और पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

सांसद को पहले 5 दिन और फिर 3 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया। वह फिलहाल ईडी दफ्तर में सवालों का सामना कर रहे हैं। अब उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। संजय सिंह से पहले शराब घोटाले में उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

सिसोदिया को इस साल फरवरी के अंत में पहले सीबीआई और फिर ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह तब से जेल में ही है। संजय सिंह और सिसोदिया के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। केंद्रीय जांच एजेंसियों का दावा है कि दिल्ली की शराब नीति में कारोबारियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया और बदले में उन्हें रिश्वत मिली। हालांकि, आम आदमी पार्टी आरोपों को नकारती रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User