कासगंज/अमांपुर पुलिस द्वारा 15000/- रुपये के इनामी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Oct 05, 2023 - 07:14
0 47

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित, 15000/- रुपये के इनामी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद ।

पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में आज दिनांक 04.10.2023 को थाना अमांपुर पुलिस द्वारा 15000/- रुपये के इनामी 01 अभियुक्त हेमन्त पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम टिकुरिया थाना अमांपुर जनपद कासगंज सम्बन्धित मु0अ0सं0 204/23 धारा 376(D)(A) भादवि0 5/6 पोक्सो एक्ट को अभियुक्त हेमन्त के घर ग्राम टिकुरिया से समय करीब 10.45 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी । तथा अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल Hero xtreme बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- • हेमन्त पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम टिकुरिया थाना अमांपुर जनपद कासगंज । बरामदगी – • मो0सा0 Hero Xtreme (घटना में प्रयुक्त) पुलिस टीम- • प्र0 नि0 प्रवेश राणा थाना अमांपुर जनपद कासगंज । • है0का0 अनिरूद्ध कुमार थाना अमांपुर जनपद कासगंज । • है0का0 शैलेन्द्र कुमार थाना अमांपुर जनपद कासगंज । • का0 शशांक दुबे थाना अमांपुर जनपद कासगंज ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User