महिला पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन परीक्षा में लहराया परचम

Sep 22, 2026 - 22:02
0 0
महिला पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन परीक्षा में लहराया परचम

block-350 block-350

महिला पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन परीक्षा में लहराया परचम

अलीगढ़/एटा । महिला सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलीगढ़ परिक्षेत्र के थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता परखने के लिए 7 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष तीन महिला पुलिसकर्मियों को 22 सितंबर को डीआईजी रेंज अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी ने नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। परीक्षा का आयोजन अलीगढ़ परिक्षेत्र कार्यालय की ओर से किया गया था। इसका उद्देश्य मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की जानकारी, कार्यक्षमता और महिला सुरक्षा से जुड़े दायित्वों के प्रति उनकी दक्षता का आकलन करना था।

परीक्षा में थाना मड़राक, जनपद अलीगढ़ की महिला आरक्षी मोना शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं थाना मारहरा, जनपद एटा की महिला आरक्षी आशा देवी ने द्वितीय और थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा की महिला आरक्षी रितु रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने तीनों महिला पुलिसकर्मियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की परीक्षाओं से मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ महिला सुरक्षा एवं सहायता से जुड़ी सेवाओं को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User