नशा मुक्ति अभियान, बने जन-जन की पहचान: कुँवर आर. सी. कन्या इंटर कॉलेज में निकाली गई जागरूकता रैली

Aug 08, 2026 - 21:12
0 1
नशा मुक्ति अभियान, बने जन-जन की पहचान: कुँवर आर. सी. कन्या इंटर कॉलेज में निकाली गई जागरूकता रैली

block-350 block-350

नशा मुक्ति अभियान, बने जन-जन की पहचान: कुँवर आर. सी. कन्या इंटर कॉलेज में निकाली गई जागरूकता रैली

मैनपुरी (अजय किशोर) कुँवर आर. सी. कन्या इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं द्वारा शनिवार को "नशा मुक्ति विकसित भारत संकल्प अभियान" के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। हाथों में पोस्टर लिए स्वयंसेविकाओं ने "नशा छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो", "नशा नाश है" और "नशा नहीं जिंदगी चुनो" जैसे प्रेरक नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। स्कूल परिसर में रैली के समापन के बाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता में रिया और पर्वा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया, वैष्णवी चौहान दूसरे स्थान पर रहीं तथा मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूरा कार्यक्रम एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी रेनू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रियंका मैम, दीपिका, कुसुम राव और पूनम श्रीनाधन सहित अन्य शिक्षिकाओं ने उपस्थित रहकर स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User