नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन एटा । नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमोस स्टेट मेडिकल कॉलेज एटा में प्राचार्य डॉ बलवीर सिंह के दिशानिर्देशन में सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता एवं युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
अभियान के अंतर्गत मारहरा एवं सिराओ गांवों के तीन विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटको का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में MBBS 2023 बैच के विद्यार्थियों, PG रेजिडेंट्स एवं संकाय सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों को प्रभावशाली संवादों, नारों एवं संदेशों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने ग्रामीणों को नशीले पदार्थों से दूर रहने, युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशा मुक्ति के संदेश को समर्थन दिया। इसी क्रम में महाविद्यालय के लेक्चर थिएटर (LT) में “नशा मुक्त भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, युवाओं पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव, नशे की रोकथाम में परिवार एवं समाज की भूमिका तथा नशा मुक्ति के क्षेत्र में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. प्रगति गौतम, डॉ. अनुप्रिया माने, डॉ. मनीष, डॉ. सरताज, डॉ. सुमित, डॉ. मधु, डॉ. चेतन सहित सामुदायिक चिकित्सा विभाग के अन्य संकाय सदस्य, PG रेजिडेंट्स एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संकाय सदस्यों ने सन्देश दिया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। युवाओं, चिकित्सकों, शिक्षकों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से ही नशे के विरुद्ध प्रभावी जनआंदोलन खड़ा किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)