हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के निर्देश, 15 अगस्त तक जनपद में लहराए जाएंगे चार लाख तिरंगे
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के निर्देश, 15 अगस्त तक जनपद में लहराए जाएंगे चार लाख तिरंगे
*जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व, लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश*
*कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा*
एटा । शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान के अंतर्गत आगामी 09 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद एटा में अभियान के अंतर्गत चार लाख तिरंगा झंडे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग को आवंटित लक्ष्य एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी, सक्रियता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान सरकारी एवं निजी भवनों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ आमजन को भी अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। अभियान में विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियान के तहत 06 से 08 अगस्त तक प्रथम चरण, 09 से 12 अगस्त तक द्वितीय चरण तथा 13 से 15 अगस्त तक तृतीय चरण में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम, तिरंगा वितरण, जागरूकता गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर भी निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए।
सभी कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनीटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनसहभागिता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेंद्र प्रसाद, डी सी एनआरएलएम विकल कुमार,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव बीएसए अनुपम अवस्थी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा ?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)