नेग के नाम पर ट्रेन में खूनी खेल! नकली किन्नरों का आतंक, विरोध करने पर यात्रियों पर हमला

Jul 24, 2026 - 10:07
0 2
नेग के नाम पर ट्रेन में खूनी खेल! नकली किन्नरों का आतंक, विरोध करने पर यात्रियों पर हमला

block-350 block-350

नेग के नाम पर ट्रेन में खूनी खेल! नकली किन्नरों का आतंक, विरोध करने पर यात्रियों पर हमला

फर्रुखाबाद/शमसाबाद कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन में नेग के नाम पर कथित तौर पर अवैध वसूली और यात्रियों से अभद्रता का मामला उस समय हिंसक हो गया, जब विरोध करने पर दो युवकों पर हमला कर दिया गया। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और हरसिंहपुर गोवा रेलवे क्रॉसिंग पर ग्रामीणों के पहुंचने से हालात और बिगड़ गए। पथराव में ट्रेन के दो डिब्बों के शीशे भी टूट गए, जिससे ट्रेन करीब दो घंटे तक प्रभावित रही। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर स्थिति पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन में सवार दो व्यक्ति, जो स्वयं को किन्नर बताकर यात्रियों से नेग मांग रहे थे, कथित रूप से जबरन पैसे वसूलने का प्रयास कर रहे थे। हरसिंहपुर गोवा निवासी सुनील उर्फ अनूप और सौरभ ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक के हाथ में गहरा घाव हुआ, जबकि दूसरे को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद घायल युवकों ने अपने परिजनों और गांव के लोगों को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण हरसिंहपुर गोवा रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए और ट्रेन रोककर आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया, जिससे दो कोचों के शीशे टूट गए और यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों का आरोप है कि हमले के बाद दोनों आरोपी एक बोगी में घुस गए और दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। आरोप यह भी है कि उन्होंने बोगी में लगे फायर एक्सटिंग्विशर का स्प्रे छोड़ दिया, जिससे धुएं जैसा वातावरण बन गया और यात्री घबराकर अपनी सीटों के नीचे तथा कोनों में छिपने लगे। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा बलों ने पहले स्टेशन के मुख्य और पिछले गेट बंद कर भीड़ को नियंत्रित किया और फिर दोनों आरोपियों को सुरक्षित हिरासत में लेकर जीआरपी थाने पहुंचाया। घायल युवकों को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकीय परीक्षण में एक घायल के हाथ में गहरा कट मिलने पर टांके लगाए गए, जबकि अन्य चोटों का भी उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों गौरव कुमार, अरविंद, अमिता और योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि विवाद की शुरुआत नेग के लिए जबरन दबाव बनाने से हुई थी। विरोध के बाद पूरे डिब्बे में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने उठाई बड़ी मांग घटना के बाद यात्रियों ने जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ट्रेनों में कथित रूप से नकली किन्नर बनकर अवैध वसूली करने वाले तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। यात्रियों का कहना है कि आए दिन ऐसे लोग ट्रेन में चढ़कर जबरन पैसे मांगते हैं, अभद्रता करते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। यात्रियों ने नियमित चेकिंग, पहचान सत्यापन और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपों की पुष्टि के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User