Etah News : हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त पति गिरफ्तार
हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त पति गिरफ्तार
एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 319/2026, धारा 103(2), 238, 61(2) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत वांछित अभियुक्त रमाकान्त पुत्र कमल सिंह, निवासी हिम्मतपुर काकामई (बादामपुर), थाना मारहरा, जनपद एटा तथा वर्तमान निवासी सेंट पॉल्स जूनियर स्कूल के पीछे, निधौली रोड, कोतवाली नगर, एटा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पावर, उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह, हेड कांस्टेबल सतीशचन्द्र, कांस्टेबल उत्तम सिंह एवं कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)