एटा में तीन युवक अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार
एटा में तीन युवक अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार
एटा। जनपद में अवैध शस्त्रों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को दो अवैध तमंचों और नौ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरव उपाध्याय उर्फ टपका पुत्र प्रकाश उपाध्याय, कौशल उपाध्याय पुत्र प्रकाश उपाध्याय, निवासी बड़ा बाजार, थाना सोरो, जनपद कासगंज तथा पुनीत उपाध्याय उर्फ कालू पुत्र सुशील उपाध्याय, निवासी गली नंबर-2, नारायण नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद एटा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी, उपनिरीक्षक अभिषेक बत्सल, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल शोभित सिंह तथा कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)