खाद्य सुरक्षा कानून की जटिलताओं के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

May 14, 2026 - 20:15
0 12
खाद्य सुरक्षा कानून की जटिलताओं के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

block-350 block-350

खाद्य सुरक्षा कानून की जटिलताओं के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक के माध्यम से भेजा, व्यापारियों ने समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को जोरदार आवाज उठाई। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर जिले के व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन न्यायिक अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के माध्यम से भेजा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष एवं संयुक्त प्रदेश महामंत्री संजय गुप्ता के नेतृत्व में सौंपा गया। व्यापारियों ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत व्यापारियों को कई प्रकार की व्यावहारिक और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

 व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जनहित और व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुए अधिनियम में आ रही जटिलताओं को दूर किया जाए, ताकि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता लखपति बाबू सक्सेना, महिला जिलाध्यक्ष रश्मि दुबे, अभय कठेरिया, शिवकुमार शाक्य, नवाबगंज नगर अध्यक्ष विकास बाबू शाक्य, राजीव कटियार, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User