पीएम मोदी पर टिप्पणी से भड़की भाजपा महिला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

May 14, 2026 - 20:12
0 2
पीएम मोदी पर टिप्पणी से भड़की भाजपा महिला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

block-350 block-350

पीएम मोदी पर टिप्पणी से भड़की भाजपा महिला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबीता पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “सपा सांसद माफी मांगो” और “अखिलेश यादव जवाब दो” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

प्रदर्शन के बाद महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि संबंधित सपा सांसद के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और उनसे सार्वजनिक माफी मंगवाई जाए। जिलाध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सपा नेताओं ने अपनी भाषा और व्यवहार में सुधार नहीं किया तो आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश की महिलाएं उन्हें करारा जवाब देंगी। प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि देश के सम्मान से जुड़ा मामला है, जिसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा लगातार आवाज उठाता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User