Kasganj news कासगंज में स्कूली वाहनों पर सख्ती, 7 का चालान, 3 वाहन सीज।

May 13, 2026 - 17:52
0 1
Kasganj news कासगंज में स्कूली वाहनों पर सख्ती, 7 का चालान, 3 वाहन सीज।

block-350 block-350

कासगंज में स्कूली वाहनों पर सख्ती, 7 का चालान, 3 वाहन सीज।

कासगंज, 13 मई 2026 : जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश एकीकृत स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर जनपद के 183 स्कूली वाहनों का पंजीकरण किया गया है, जिनमें से 172 वाहनों के सभी प्रपत्र वैध पाए गए हैं, जबकि 11 वाहनों के परमिट, बीमा एवं फिटनेस प्रपत्र वैध नहीं हैं। इस संबंध में संबंधित स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किए गए हैं। बुधवार को की गई कार्रवाई में 7 वाहनों का चालान किया गया तथा 3 वाहनों को सीज (निरुद्ध) किया गया। वहीं, पिछले एक माह में कुल 27 वाहनों का चालान कर 13 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया है और 1.72 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। परिवहन विभाग ने निजी वाहनों को स्कूल वाहन के रूप में संचालित करने पर सख्ती बरतते हुए स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वाहनों को व्यवसायिक श्रेणी में दर्ज कराकर परमिट प्राप्त करें। अब तक 26 निजी वाहनों को व्यवसायिक रूप में दर्ज कर परमिट लिया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी स्कूल संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर पंजीकृत कराएं और सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करें। बिना पंजीकरण या नियमों के विरुद्ध संचालित वाहन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User