इलाज के बहाने युवती से छेड़छाड़, आरोपी झोलाछाप डॉक्टर पुलिस हिरासत में

May 02, 2026 - 21:08
0 26
इलाज के बहाने युवती से छेड़छाड़, आरोपी झोलाछाप डॉक्टर पुलिस हिरासत में

फर्रुखाबाद में शर्मनाक वारदात: इलाज के बहाने युवती से छेड़छाड़, आरोपी झोलाछाप डॉक्टर पुलिस हिरासत में

फर्रुखाबाद। जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। इलाज के बहाने युवती को केबिन में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक युवती का इलाज डॉक्टर सद्दाम के यहां चल रहा था। शुक्रवार को युवती अपने भाई के साथ दवा लेने क्लीनिक पहुंची थी। आरोप है कि डॉक्टर ने युवती के भाई को बाहर बैठने के लिए कहा और युवती को दवा देने के बहाने अपने केबिन में बुला लिया। पीड़िता का आरोप है कि केबिन के अंदर डॉक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर बाहर मौजूद उसका भाई अंदर पहुंच गया और बहन को आरोपी से बचाया। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर ने दोनों भाई-बहन के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता के भाई ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User