आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी आयोजित

Apr 12, 2026 - 08:11
0 3
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी आयोजित

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी आयोजित

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन ने पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्षता के साथ त्वरित समाधान किया जाए, ताकि आमजन को न्याय मिल सके और उनकी समस्याओं का प्रभावी निराकरण हो।

उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है। बैठक में मौजूद अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने और जनसुनवाई प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User