शादी से इनकार पर धमकी, दिल्ली से युवती लापता
शादी से इनकार पर धमकी, दिल्ली से युवती लापता
कायमगंज। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-16 स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली कायमगंज क्षेत्र की युवती 30 अक्टूबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। युवती की मां ने शादी का रिश्ता ठुकराने पर एक युवक और उसके रिश्तेदारों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने दिल्ली में काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। 31 अक्टूबर को गांव लौटी मां ने कायमगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच और युवती की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)