ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: 3 ट्रक सीज, 1.01 लाख रुपये का जुर्माना

Apr 12, 2026 - 08:10
0 0
ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: 3 ट्रक सीज, 1.01 लाख रुपये का जुर्माना

block-350 block-350

ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: 3 ट्रक सीज, 1.01 लाख रुपये का जुर्माना

फतेहगढ़। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज कर कुल 1.01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। चेकिंग के दौरान प्रवर्तन टीम ने खनिज से लदे दो ओवरलोड वाहनों को पकड़ा, जिन्हें सीज करते हुए उन पर 71,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा एक अन्य ओवरलोड वाहन को भी सीज कर 30,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और इससे सड़कों को भी नुकसान पहुंचता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह का सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User