थाना अमृतपुर में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, मामलों में जांच के निर्देश

Apr 12, 2026 - 08:06
0 1
थाना अमृतपुर में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, मामलों में जांच के निर्देश

block-350 block-350

थाना अमृतपुर में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, मामलों में जांच के निर्देश

फर्रुखाबाद। शनिवार को थाना अमृतपुर परिसर में उपजिलाधिकारी अमृतपुर संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 02 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुख रहे। प्राप्त प्रार्थनापत्रों में रविंद्र पुत्र फूल सिंह निवासी कुम्हरौर द्वारा भूमि विवाद के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, रीता देवी पत्नी स्व. कमलेश निवासी नवादा ने खेत में कब्जे को लेकर प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया।

उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, राजस्व निरीक्षक लाल बहादुर, दिनेश चंद्र, लेखपाल गौरव अवस्थी, ज्योति, वरुण तथा सावन यादव सहित अन्य कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User