ग्राम पंचायत सिरौली में फार्मर रजिस्ट्री और भूमि अधिग्रहण पर अहम बैठक

Apr 12, 2026 - 08:09
0 0
ग्राम पंचायत सिरौली में फार्मर रजिस्ट्री और भूमि अधिग्रहण पर अहम बैठक

ग्राम पंचायत सिरौली में फार्मर रजिस्ट्री और भूमि अधिग्रहण पर अहम बैठक

फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत सिरौली में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने और भूमि अधिग्रहण संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, उप कृषि निदेशक सहित क्षेत्रीय कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को जानकारी दी कि सभी किसान 30 अप्रैल तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य रूप से बनवा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा तक आईडी न बनवाने पर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं भी प्रभावित होंगी। उर्वरक खरीद के लिए भी अब फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे न केवल अपनी, बल्कि आसपास के अन्य किसानों की भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि किसान यह आईडी अपने मोबाइल, जन सुविधा केंद्र या क्षेत्रीय कर्मचारियों की मदद से आसानी से बनवा सकते हैं। ग्राम पंचायत सिरौली में कुल 5600 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई जानी है, जिनमें से अब तक 2900 किसानों की आईडी तैयार हो चुकी है। शेष किसानों की आईडी जल्द पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User