थाने में एसएसपी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Apr 12, 2026 - 08:04
0 3
थाने में एसएसपी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

block-350 block-350

थाने में एसएसपी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

एटा । जनपद एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने शनिवार को थाना जलेसर का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, बैरक, मैस, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और महिला सहायता डेस्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन जांच की। एसएसपी ने मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस और कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव और अद्यतन स्थिति पर विशेष ध्यान दिया। इसके अलावा आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर नंबर 4 व 8 तथा मिशन शक्ति काउंसलिंग रजिस्टर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, विशेषकर शौचालयों की स्थिति पर भी उन्होंने संतोषजनक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना स्टाफ को अनुशासन, पारदर्शिता और जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User