नाबालिक को बहला फुसला कर ले गया इंस्टाग्राम का दोस्त

Apr 09, 2026 - 21:05
0 3
नाबालिक को बहला फुसला कर ले गया इंस्टाग्राम का दोस्त

block-350 block-350

नाबालिक को बहला फुसला कर ले गया इंस्टाग्राम का दोस्त

कायमगंज/फर्रुखाबाद/जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी मंगलवार, 7 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी। वह पास के ही चौराहे पर एक डॉक्टर के घर खाना बनाने का काम करती है। लेकिन जब घंटों बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आई, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो मां ने थाने में न्याय की गुहार लगाई। इंस्टाग्राम की दोस्ती और साजिश का शक पीड़ित मां ने बताया कि उनकी नाबालिक बेटी की बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अंशुल कश्यप नाम के एक युवक से होती थी।

आरोप है कि अंशुल ने ही बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपनी बातों के जाल में फंसाया और उसे अपने साथ कहीं ले गया। सोशल मीडिया पर हुई यह दोस्ती अब परिवार के लिए मुसीबत बन गई है। पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए कायमगंज कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने तुरंत एक्शन लिया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी अंशुल कश्यप के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User