कायमगंज में अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पांच माह पहले हुई थी शादी
कायमगंज में अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पांच माह पहले हुई थी शादी
कायमगंज, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी गांव के पास बुधवार को अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय गौरव सक्सेना की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी पत्नी काजल और सास अर्चना देवी के साथ ननिहाल से लौट रहा था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, एटा जनपद के थाना धुमरी क्षेत्र के रूपधनी गांव निवासी सरमन का पुत्र गौरव सक्सेना रामपुर स्थित अपने ननिहाल से पत्नी और सास के साथ बाइक से लौट रहा था। पपड़ी गांव के निकट अज्ञात भारी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और सास सुरक्षित बच गईं।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गौरव की शादी महज पांच माह पहले काजल से हुई थी। वह रूपधनी चौराहे पर चाट-पकौड़े का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी काजल, मां गुड्डी देवी और भाई सौरभ सहित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)