प्रेमी के साथ मिलकर बहन ने की भाई की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Apr 09, 2026 - 21:03
0 35
प्रेमी के साथ मिलकर बहन ने की भाई की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

block-350 block-350

प्रेमी के साथ मिलकर बहन ने की भाई की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

मैनपुरी (अजय किशोर)। जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के अंतर्गत कुसमरा में हुए हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 8 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए मृतक की सगी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अनुसार, मृतक करन मिश्रा अपनी बहन पूजा को उसके ससुराल छोड़ने आया था, जहां देर रात पूजा के प्रेमी जीतू उर्फ जितेंद्र सिसोदिया के साथ उनके अवैध संबंधों को करन ने देख लिया। विरोध करने पर जीतू ने तमंचे से करन को गोली मार दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया और पहचान उजागर होने के डर से करन के सिर में दूसरी गोली मारकर उसकी हत्या सुनिश्चित की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य अभियुक्त जीतू और पूजा दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, कारतूस, खून से सने कपड़े और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में किशनी पुलिस टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 238, 3(5), 351(3) बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User