सीएमएसडी स्टोर चार्ज को लेकर सीएमओ पर नियम उल्लंघन के आरोप

Apr 09, 2026 - 21:07
0 4
सीएमएसडी स्टोर चार्ज को लेकर सीएमओ पर नियम उल्लंघन के आरोप

block-350 block-350

सीएमएसडी स्टोर चार्ज को लेकर सीएमओ पर नियम उल्लंघन के आरोप

फर्रुखाबाद जनपद के स्वास्थ्य विभाग में तैनात मुख्य चिकित्साधिकारी अवनेन्द्र कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के अनुसार, उन्होंने शासन की निर्धारित नियमावली के विपरीत कार्य करते हुए सीएमएसडी स्टोर का प्रभार अपने ही सजातीय उपमुख्य चिकित्साधिकारी राजेश चन्द्र माथुर को सौंप रखा है। शिकायत में कहा गया है कि शासन के नियमों के अनुसार सीएमएसडी स्टोर का चार्ज अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया जाना चाहिए। वर्तमान में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारी तैनात होने के बावजूद उपमुख्य चिकित्साधिकारी को स्टोर प्रभारी बनाए रखना नियमों की अनदेखी माना जा रहा है।

मामले में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि स्टोर संचालन में अनियमितताएं हो रही हैं, जिससे करोड़ों रुपये के संभावित गबन की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ताओं ने आर्थिक लाभ लेने और उच्च अधिकारियों तक हिस्सेदारी पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं ने शासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और नियमों के अनुसार ही सीएमएसडी स्टोर का प्रभार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपने की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी शिकायत दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User