फर्रुखाबाद में विकास का महाकुंभ: 9 दिवसीय मेले का भव्य आगाज, मंत्री जयवीर सिंह ने किया शुभारंभ

Mar 20, 2026 - 19:07
0 7
फर्रुखाबाद में विकास का महाकुंभ: 9 दिवसीय मेले का भव्य आगाज, मंत्री जयवीर सिंह ने किया शुभारंभ

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में विकास का महाकुंभ: 9 दिवसीय मेले का भव्य आगाज, मंत्री जयवीर सिंह ने किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद । केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फतेहगढ़ स्थित ऑफीसर्स क्लब में 9 दिवसीय प्रदर्शनी/मेला एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सूचना विभाग द्वारा लगाई गई “नवनिर्माण के 9 वर्ष” विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। खेल विभाग द्वारा आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई।

साथ ही राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भारत कौशल प्रतियोगिता 2025-26 में रजत पदक विजेता को भी सम्मानित किया गया। मंत्री ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 10 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी, जबकि ग्राम रामपुर डफर पुर के 10 लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत एक किसान को ड्रोन और दूसरे को ट्रैक्टर प्रदान किया गया। इसके अलावा मत्स्य विभाग व ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को भी सहायता दी गई। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर उनकी पुरस्कार राशि सीधे खातों में हस्तांतरित की गई। अपने संबोधन में मंत्री जयवीर सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन की नई पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ा है, युवाओं को पारदर्शिता के साथ रोजगार मिल रहा है और कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लोकगायन की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित लोगों को आकर्षित किया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने मीडिया को सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी तथा सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक डॉ. सुरभि, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User