Farrukhabad News : अपहरण मामले में खुलेआम रिश्वत लेते महिला दारोगा और सिपाही निलंबित, वीडियो वायरल

Mar 20, 2026 - 19:01
0 171
Farrukhabad News : अपहरण मामले में खुलेआम रिश्वत लेते महिला दारोगा और सिपाही निलंबित, वीडियो  वायरल

Farrukhabad News : अपहरण मामले में खुलेआम रिश्वत लेते महिला दारोगा और सिपाही निलंबित, वीडियो वायरल

कायमगंज/फर्रुखाबाद/कायमगंज पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार और लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की के अपहरण की जांच के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस अधीक्षक (SP) ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक महिला उप-निरीक्षक (दारोगा) और एक आरक्षी (सिपाही) चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह सख्त कार्रवाई सोशल मीडिया पर रिश्वत के लेन-देन का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित परिवार ने पुलिस उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि गांव के कुछ दबंगों ने उनकी 14 वर्षीय भतीजी का अपहरण कर लिया है। इस संबंध में स्थानीय कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

परिवार का आरोप है कि मामले की जांच कर रही उप-निरीक्षक सुधा पाल ने निष्पक्ष विवेचना और कार्रवाई के नाम पर उनसे 25 हजार रुपये की मांग की। मजबूरी में आकर पीड़ित परिवार ने उन्हें 7 हजार रुपये दे दिए। इसी दौरान किसी ने पैसे देते हुए वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रिश्वत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, आरोपियों ने दी धमकी पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस को रिश्वत देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आरोपी खुलेआम इलाके में घूमते रहे और परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां देते रहे। दबंगों ने यहां तक दावा किया कि उन्होंने जांच अधिकारी को अपने पक्ष में कर लिया है, जिससे पीड़ित परिवार का पुलिस पर से भरोसा पूरी तरह टूट गया। वायरल वीडियो पर SP का एक्शन वीडियो के वायरल होने और पीड़ित की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को देखते हुए उप-निरीक्षक सुधा पाल और उनके आरक्षी चालक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी (CO) मोहम्मदाबाद को सौंप दी गई है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कोतवाली में चार नए दारोगाओं की तैनाती इस मामले के सामने आने के बाद कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी आरती सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन से चार नए उपनिरीक्षकों को कायमगंज कोतवाली में तैनात किया है। इनमें उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश पांडेय, अंकुर भाटी, रामनरेश सिंह और अशोक कुमार शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User