शमशाबाद में भी चलने वाला है बुलडोजर! वक्फ बोर्ड की जमीन पर बने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के दिए गए आदेश

Oct 31, 2026 - 08:58
0 1
शमशाबाद में भी चलने वाला है बुलडोजर! वक्फ बोर्ड की जमीन पर बने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के दिए गए आदेश

block-350 block-350

शमशाबाद में भी चलने वाला है बुलडोजर! वक्फ बोर्ड की जमीन पर बने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के दिए गए आदेश

शमशाबाद / फर्रुखाबाद: शमशाबाद में जल्द ही अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ ने फर्रुखाबाद के शमशाबाद में स्थित वक्फ संपत्ति पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं। उ०प्र० शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीशान रिजवी द्वारा ज़िलाधिकारी व अपर सर्वे आयुक्त वक्फ (फर्रुखाबाद) को भेजे गए पत्र के अनुसार, शमशाबाद के बाजार मण्डी (लकड़ी मार्केट) स्थित वक्फ नवाब मो० वली खां (पंजीयन सं० I-155-167) की संपत्ति पर अवैध कब्जा और निर्माण किया गया है। शिकायत के अनुसार, मो० आमिर अंसारी पुत्र आमिर अंसारी द्वारा बोर्ड की अनुमति के बिना उक्त वक्फ संपत्ति पर अवैध रूप से दुकान का निर्माण करवाकर लिन्टर डाल लिया गया है और शटर लगा लिया गया है।

बोर्ड का कहना है कि इस अवैध निर्माण के कारण वक्फ को भारी वित्तीय हानि उठानी पड़ी है और इस अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण किया जाना आवश्यक है। इस मामले में शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड ने ज़िलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वह नियमानुसार संबंधित अधिकारियों को इस अवैध निर्माण को ढहाने के लिए निर्देशित करें, जिससे वक्फ संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा पुलिस अधीक्षक (फर्रुखाबाद), जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, तथा अधिशासी अधिकारी (नगर पंचायत, शमशाबाद) को भी प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने और स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड के इस सख्त रुख के बाद अब शमशाबाद क्षेत्र में प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई किए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User