Kasganj news पटियाली पुलिस द्वारा ठगी करने वाले 04 शातिर अभि0गण को मय फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।

Mar 20, 2026 - 19:39
0 7
Kasganj news पटियाली पुलिस द्वारा ठगी करने वाले 04 शातिर अभि0गण को मय फर्जी दस्तावेज  के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।

block-350 block-350

पुलिस द्वारा ठगी करने वाले 04 शातिर अभि0गण को मय फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल । ब्यूरो रिपोर्ट/सुनील कुमार कासगंज पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में थाना पटियाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 20-03-2026 की सुबह कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भोले-भाले लोगों से पैसे ठगने व फर्जी आधार कार्ड/सर्टिफिकेट बनाने वाले 04 शातिर अभि0गण 1.आकाश पुत्र मुन्नालाल निवासी मौहल्ला कटरा कस्बा पटियाली जिला कासगंज 2.शिवकुमार पुत्र अजयवीर निवासी ग्राम लभेड थाना सिकन्दरपुर वैश्य जिला कासगंज 3.रमन शाक्य पुत्र राकेश नि0 नकडरु थाना पटियाली जिला कासंगज 4.वसीम पुत्र शमशाद अली निवासी ग्राम सुजावलपुर थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज को मय उपकरण व फर्जी दस्तावेज बरामदगी के गंजडुण्डवारा रोड पर बनी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से थाना पटियाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । अभि0गण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-61/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/ 340(2) BNS पंजीकृत नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभि0गण को जेल भेजा गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User