घर मैं बने गड्ढे में डूबकर 14 माह के मासूम की मौत: परिवार में मचा कोहराम

Feb 2, 2026 - 21:39
 0  3
घर मैं बने  गड्ढे में डूबकर 14 माह के मासूम की मौत: परिवार में मचा कोहराम

घर मैं बने गड्ढे में डूबकर 14 माह के मासूम की मौत: परिवार में मचा कोहराम

अमृतपुर/फर्रुखाबाद। अमैयापुर पूर्वी में सोमवार को एक हृदय विदारक हादसा हो गया घर में पानी भरने के लिए बनाए गए गड्डे में डूबने से 14 माह के मासूम की मौत हो गई।घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैला गई अमैयापुर निवासी रतिराम का मृतक 14 माह का पुत्र शुभयाश तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था हादसे के बाद मां अर्चना, दादी रामरति सहित भाई बहन प्रांशु और रुचि का रो रो कर ‌बुरा हाल है मां अर्चना ने बताया कि दोपहर के समय घरेलू कार्य कर रही थी और शुभयाश चारपाई पर खैल रहा था ।

करीब 12 बजे जब बच्चा चारपाई पर नहीं दिखाई दिया तो उन्होंने उसकी तलाश दरवाजे की ओर जाते समय घर में बने गड्ढे में बच्चे के बाद दिखाई दिए परिजनों ने उसे तुरंत बाहर निकाला बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी परिजनों ने बताया कि गड्ढा घर में पानी भरने के उद्देश्य से बनाया गया था।जिसमें पानी भरा हुआ था सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पिता रत्तीराम ने पंचनामा की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया