श्री मेला राम नगरिया में “योगी गाथा” नाटक का मंचन

Feb 02, 2026 - 21:22
0 3
श्री मेला राम नगरिया में “योगी गाथा” नाटक का मंचन

block-350 block-350

श्री मेला राम नगरिया में “योगी गाथा” नाटक का मंचन।

फर्रुखाबाद। मेला श्रीरामनगरिया के सांस्कृतिक पांडाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जीवन पर आधारित नाटक ‘योगी गाथा’ का मंचन नक्श थिएटर के कलाकारों द्वारा किया गया। देर रात को विशाल श्रीवास्तव द्वारा लिखित एवं नक्श थिएटर के डायरेक्टर अमित सक्सेना के निर्देशन में आयोजित ‘योगी गाथा’ नाटक में योगी आदित्यनाथ के बाल्यकाल मठ के महंत से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी का मंचन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेला श्रीरामनगरिया के अध्यक्ष जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा किसी भी चरित्र को धारण कर कलाकार पात्र के रूप में खुद को प्रस्तुत करता है।

इस नाटक के माध्यम से योगी आदित्यनाथ जी के छात्र जीवन के संघर्ष और अन्याय के विरुद्ध उनकी लड़ाई, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति उनका जुनून,गोरखपुर मठ के महंत बनने,लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बनने, जनता दरबार के माध्यम से लोगों की परेशानियां दूर करने,और उनके खिलाफ रची गई साजिशों,उत्तर प्रदेश में योगी सरकार से पहले की दशा, योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनना और उत्तर प्रदेश को औद्योगिक प्रदेश एवं उत्तम प्रदेश बनने तक की कहानी को दिखाया गया। नाटक देख रहे दर्शकों ने जय श्री राम योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के उद्घोष से पांडाल गूंज उठा।नाटक में अमित सक्सेना योगी -आदित्यनाथ,विशाल श्रीवास्तव-सूत्रधार एवं न्यूज एंकर,शिवम महंत-अवैद्यनाथ जी,धीरज मौर्या -आनंद बिष्ट की,सत्या -अजय बिष्ट,संध्या-छात्र नेत्री,शिवानी कटियार-सावित्री देवी ,सर्वेश श्रीवास्तव-आडवाणी जी,दिलीप कश्यप-बड़े भाई ,शिवम दीक्षित -श्रीराम,अतुल-लोकसभा स्पीकर,राघवेंद्र-कार्यकर्ता,आशीष राजपूत-युवा नेता,अनुराग कुमार शाक्य-मठ के सेवादार ,,नेहा सक्सेना म्यूजिक,धुर्वी सक्सेना,रितम कुलश्रेष्ठ-पुलिस अधिकारी, अंकित गुप्ता -मंच प्रकाश, गम्भीर सिंह- मैकअप,वैभव सोमवंशी- संचालक की भूमिका में रहे।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार ने सभी कलाकारों को मंच पर सम्मानित किया इस अवसर पर भूपेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय,अनुराग अग्रवाल, महेशपाल सिंह उपकारी,विभोर सोमवंशी, नीरज शर्मा, शिवम मिश्रा आदि लोग रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User