रोटी बैंक द्वारा सर्द मौसम में कंबल पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

Dec 27, 2025 - 18:58
Updated: 6 months ago
0 2
रोटी बैंक द्वारा सर्द मौसम में कंबल पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

block-350 block-350

 शिकोहाबाद, 26 दिसंबर 2025 - सामाजिक संस्था रोटी बैंक द्वारा शुक्रवार को ग्रीन पार्क में एक समारोह के दौरान कंबल वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में साधू, महमात्मा, गरीब, असहाय और जरूरतमंद कंबल लेने पहुंचे। कड़ाके की ठंड में कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

*कार्यक्रम का शुभारंभ*

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर सिंह, एमएलसी रजनीकांत, पूर्व विधायक हरिओम यादव, राजीव अग्रवाल पूजा ग्रुप, राजकुमार अग्रवाल, चेयरमैन रानी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता, रोटी बैंक के अध्यक्ष वरुण सिंघल, ठाकुर अश्वनी सिंह और विवेक अग्रवाल मंच पर उपस्थित रहे अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन और माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

*कंबल वितरण*

 

इसके बाद मुख्य अतिथि और अतिथियों ने पार्क में बैठे साधू, संतों और महिलाओं को कंबल वितरण किये। इसके बाद रोटी बैंक के ट्रस्टियों ने सभी साधु संगत एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। दोपहर 12 बजे से कंबल वितरण प्रारंभ किया, जो देर शाम तक चलता रहा। लगभग 5100 कंबलों का वितरण किया गया।

*महिला आयोग की अध्यक्ष का संदेश* 

इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने कहा कि रोटी बैंक प्रतिदिन जरूरतमंदों को खाना खिला रही है। इसके साथ ही हर साल सर्द मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर महान सेवा का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग सभ्रांत हैं, वह गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आएं तो उन्हें मदद मिल सकती है।

 कार्यक्रम में उपस्थित

पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता, ट्रस्टी राजीव अग्रवाल पूजा ग्रुप, ट्रस्टी डा. संजीव आहूजा, उपाध्यक्ष ठाकुर अश्वनी कुमार सिंह ( कुमार डेयरी), पूर्व मंत्री विवेकअग्रवाल, समाजसेवी विपिन गर्ग, सीए अंबुज सिंघल, नवीन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, ईशा आहूजा, जूली गुप्ता,सीए अतुल गुप्ता, ऋतु अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, रजत शाह, वसीम अहमद, दीपाली, नीतू, शिवा गुप्ता, सोनू, कौशलेंद्र गुप्ता, सीए अतुल कुमार, सचिन गर्ग, गौरव, शरद मित्तल, कुशल, हृदय राम यादव, गगन कठेरिया, मोहित यादव, आसमा खान, शिवम अप्पू, माधुरी भारद्वाज, नानक चंद्र, हरजीत सिंह, प्रिंस जैन आदि मौजूद रहे। अंत में राजीव गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User