जानवर चराने गए 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से काटी गर्दन!

Nov 28, 2025 - 21:18
0 26
जानवर चराने गए 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से काटी गर्दन!

block-350 block-350

जानवर चराने गए 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से काटी गर्दन!

मैनपुरी।  अजय किशोर। मैनपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ जानवर चराने गए एक मासूम 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए कुल्हाड़ी से किशोर की गर्दन काटकर उसकी जान ले ली और मौके से फरार हो गए। यह भयावह घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम जरामई में हुई। मृतक किशोर की पहचान शिव पुत्र हुकुम सिंह के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव अपने भाई के साथ जानवर चरा रहा था, तभी गाँव के ही कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।

मृतक की माँ बबली ने रोते हुए बताया कि उनके दोनों बच्चे जानवर चराने गए थे। उन्होंने गाँव के तीन-चार युवकों पर सीधे तौर पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। बबली के मुताबिक, उन्हीं दरिंदों ने शिव को पकड़ लिया और बड़ी क्रूरता से कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को तुरंत अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जाँच शुरू कर दी है।

 पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने गाँव के ही लोगों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेज कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। इस निर्मम हत्याकांड से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User