भाजपा मंडल मंत्री की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने इलाज में लापरवाही और प्रताड़ना का लगाया गंभीर आरोप

Oct 06, 2026 - 21:10
0 4
भाजपा मंडल मंत्री की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने इलाज में लापरवाही और प्रताड़ना का लगाया गंभीर आरोप

block-350 block-350

भाजपा मंडल मंत्री की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने इलाज में लापरवाही और प्रताड़ना का लगाया गंभीर आरोप

मैनपुरी (अजय किशोर) भोगांव थाना क्षेत्र के जमीदगंज निवासी भाजपा मंडल मंत्री सौदान सिंह की पत्नी विनीता शाक्य (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के भाई आशीष के अनुसार, विनीता पिछले करीब आठ दिनों से बुखार से पीड़ित थी और ससुराल पक्ष द्वारा उसका स्थानीय स्तर पर झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया जा रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे सोमवार को आगरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर गंभीर विरोध प्रदर्शन किया।

 मायके वालों का आरोप है कि शुरुआत में उन्हें गुमराह करते हुए बताया गया कि विनीता ने फंदा लगा लिया है और उसे छत पर एक कमरे में बंद रखा गया था। आशीष ने यह भी आरोप लगाया कि विनीता के साथ मारपीट की जाती थी और ससुरालियों की लापरवाही तथा गलत उपचार के कारण उसकी जान गई है। इस घटना के बाद मृतका की 14 साल की बेटी और 3 साल के बेटे के भविष्य पर गहरा संकट आ गया है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User