रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के तहत 44 प्रकरणों को दी जाएगी आर्थिक सहायता

Nov 28, 2025 - 21:21
0 0
रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के तहत 44 प्रकरणों को दी जाएगी आर्थिक सहायता

block-350 block-350

रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के तहत 44 प्रकरणों को दी जाएगी आर्थिक सहायता

अलीगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के अंतर्गत हिंसा एवं अत्याचार की शिकार पीड़ित महिलाओं को सहायता राशि स्वीकृत किए जाने के संबंध में शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और पुनर्वास के लिए ’’रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष’’ एक प्रभावी और संवेदनशील माध्यम के रूप में कार्य कर रहा है। बैठक का संचालन करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने 78 प्रकरणों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इनमें से 34 प्रकरणों को विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिया गया।

शेष 44 मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए प्रस्तुत दस्तावेजों, धाराओं, मेडिकल रिपोर्ट व पुलिस रिपोर्ट का गहन परीक्षण कर अनुमोदन प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर पीड़ित महिला को त्वरित न्याय व सम्मानपूर्वक सहायता देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग पूर्ण संवेदनशीलता के साथ समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इन मामलों में पीड़िताओं की स्थिति, आख्याओं की गंभीरता और राहत की तात्कालिक आवश्यकता को प्राथमिकता दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि स्वीकृत मामलों में जल्द से जल्द धनराशि संबंधित लाभार्थियों के खातों में अंतरण सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध ममता कुरील, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सदन लाल, एसीएमओ डा0 खान चंद, डा0 समन जुबैरी, डॉ. रजनी गुप्ता एवं डॉ. समन जुबैरी, अभियोजन अधिकारी ब्रजमोहन सहित अन्य समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User