Etah News : घूसखोर लेखपाल राजकुमार वर्मा एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा, घर से दबोचा गया

Oct 09, 2025 - 22:00
0 82
Etah News : घूसखोर लेखपाल राजकुमार वर्मा एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा, घर से दबोचा गया

block-350 block-350

Etah News : घूसखोर लेखपाल राजकुमार वर्मा एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा, घर से दबोचा गया

एटा। जनपद एटा में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग में तैनात लेखपाल **राजकुमार वर्मा** को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि लेखपाल बिना रिश्वत लिए कोई भी काम नहीं करता था और लंबे समय से किसानों को परेशान कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, एक **पीड़ित किसान** ने लेखपाल की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए **गुरुवार सुबह लेखपाल के आवास पर छापेमारी की** और उसे हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि राजकुमार वर्मा बिना पैसे के न किसी का खसरा-खतौनी बनाता था, न ही किसी को वरासत दर्ज करता था।

किसानों को बार-बार चक्कर कटवाना उसकी आदत बन चुकी थी। **एंटी करप्शन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले भर में हड़कंप मच गया है।** बताया जा रहा है कि लेखपाल के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें थीं, लेकिन कार्रवाई अब जाकर हुई है। फिलहाल टीम ने आरोपी लेखपाल को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User