Farrukhabad News : आपस में भिड़े किन्नरों के दो गुट दूसरे क्षेत्र में अवैध वसूली का आरोप

Sep 27, 2025 - 18:37
0 9
Farrukhabad News : आपस में भिड़े किन्नरों के दो गुट दूसरे क्षेत्र में अवैध वसूली का आरोप

आपस में भिड़े किन्नरों के दो गुट दूसरे क्षेत्र में अवैध वसूली का आरोप

फर्रुखाबाद। दूसरे के क्षेत्र में नेग वसूलने को लेकर हुए विवाद के बाद किन्नरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहल्ले की महिलाएं शर्मसार हो गईं। घंटों गाली-गलौज विवाद के बाद मारपीट की नौबत आ गई। कोतवाली पुलिस इस दौरान तमाशबीन बनी रही। फतेहगढ़ के हाथीखाना निवासी किन्नरों की गुरु रीना ठाकुर, प्रधान सोनिया कई साथी किन्नरों के साथ शहर कोतवाली के पक्का पुल पहुंचे। वहां रह रहे कुछ किन्नरों पर आरोप लगाया कि उन्होंने फतेहगढ़ और जहानगंज क्षेत्र में अवैध रूप से नेग की उगाही कर ली। सरकार की ओर से तय धनराशि से काफी अधिक रुपये लोगों से वसूले गए।

किन्नर अपने क्षेत्र से वसूलकर लाई गई धनराशि को वापस करने की मांग करने लगे। इस पर आरोपी किन्नर भी बाहर आ गए। दोनों पक्षों के बीच गली में जमकर हंगामा हुआ। एक बार आरोपी किन्नर का सहयोगी घर से डंडा लेकर भागा, तो कुछ लोगों ने बीचबचाव कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि किन्नरों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। तिकोना चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, मगर किन्नरों का मामला होने पर वह तमाशबीन बने रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User