UP News : थोक में PPS के तबादले, चर्चित अनुज चौधरी संभल से फिरोजाबाद भेजे
UP News : थोक में PPS के तबादले, चर्चित अनुज चौधरी संभल से फिरोजाबाद भेजे
उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अफसरों के बाद अब प्रांतीय पुलिस सेवा यानी पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। कुल 57 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। संभल के चर्चित एएसपी अनुज कुमार चौधरी को को फिरोजाबाद भेजा गया है। वह फिरोजाबाद में एएसपी ग्रामीण का दायित्व संभालेंगे। इन तबादलों में 44 एएसपी और 13 डिप्टी एसपी शामिल हैं।
इनमें डिप्टी एसपी से प्रोन्नत हुए एएसपी भी शामिल है। संभल हिंसा से चर्चा में आए 2012 बैच के चर्चित पीपीएस अधिकारी अनुज चौधरी को इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर चन्दौसी में सीओ पद पर प्रमोशन देकर एएसपी बनाया गया था। अनुज का चयन खेल कोटे में हुआ था। वह इस पद पर प्रमोट होने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं। पिछले साल शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में अनुज चौधरी उपद्रवियों की फायरिंग में घायल हो गए थे, लेकिन हालात को काबू में लाने के लिए उन्होंने हौसला नहीं खोया। इसके बाद उनका एक बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब होली और जुमा एक ही दिन पड़ने पर तनाव के हालात बने, तब अनुज चौधरी ने साफ लहजे में कहा था होली साल में एक बार आती है, जुमा 52 बार आता है। जिसे रंग से परहेज है, वह घर से बाहर न निकले। इस बयान पर काफी विवाद हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक रूप से अनुज चौधरी का समर्थन किया। इसके बाद से वह नो नॉनसेंस अफसर के रूप में और ज्यादा चर्चित हो गए।
■ अन्य तबादले -
★विजय प्रताप यादव-1 सहायक सेनानायक/उपसेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र से उपसेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र बनाए गए हैं।
★शीतांशु कुमार पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी, लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किए गया है।
★अभिषेक यादव पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध-डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ से उपसेनानायक, 06वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या बनाए गए हैं।
★अमित कुमार राय को पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद एटा से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पद पर खीरी भेजा गया है।
★आनन्द कुमार पाण्डेय: सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट आगरा से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद देवरिया।
★अभिषेक कुमार सिंह: पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, एटीएस लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक, एटीएस, लखनऊ।
★प्रभात कुमार-1: पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, केन्द्रीय वस्त्र भण्डार, कानपुर से अपर पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी मुख्यालय, लखनऊ।
★श्यामकान्त: पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद बलिया से अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद बस्ती। ★बृजनन्दन राय: पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद बलरामपुर से अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), जनपद प्रतापगढ़।
★संजीव कुमार दीक्षित: पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, लखनऊ।
★डा० कृष्ण गोपाल सिंह: पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहपुर से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद बिजनौर। ★दिनेश कुमार शुक्ला: पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद सीतापुर से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद बलिया।
★संतोष कुमार-1: पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कासगंज से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। ★राज कुमार पाण्डेय: पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीसी सीतापुर से अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), जनपद गोरखपुर।
★सोहराब आलम: पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक (रेलवे), झांसी से अपर पुलिस अधीक्षक, केन्द्रीय वस्त्र भण्डार, कानपुर। ★प्रीति सिंह: पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, एलआईयू मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद झांसी। ★बाबा साहब वीर कुमार: सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी। ★ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद झांसी से अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद अमेठी।
★रंजन सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (स्थापना), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० से अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ। ★गोपी नाथ सोनी: अपर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, बरेली से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ। ★श्रीराम अर्ज: अपर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना, अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, जालौन।
★राहुल मिश्रा: अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) जनपद देवरिया के पद पर किया गया स्थानान्तरण निरस्त। ★विशाल यादव: पुलिस अधीक्षक, सी०आई०डी० मुख्यालय, लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक, लॉजिस्टिक मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊ। ★मनीष कुमार मिश्रा: अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल), जनपद मिरजापुर। ★बंशराज सिंह यादव: उपसेनानायक, 09वीं वाहिनी, पीएसी, मुरादाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक, सी०आई०डी० मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊ। ★कुलदीप सिंह: अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद सम्भल।
★राज कुमार-2: उपसेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ से उपसेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी। ★प्रकाश कुमार: अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), जनपद खीरी से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद बिजनौर। ★अनित कुमार: उपसेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज से उपसेनानायक, 09वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद। ★रचना मिश्रा: अपर पुलिस अधीक्षक/सेक्टर आफिसर, सी०आई०डी० गोरखपुर से अपर पुलिस अधीक्षक, पी०टी०एस० गोरखपुर।
★सुशील कुमार गंगा प्रसाद: अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी से अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कासगंज। ★राजेश कुमार श्रीवास्तव: अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद सम्भल से अपर पुलिस अधीक्षक, केन्द्रीय आयुध भण्डार, सीतापुर। ★डा० राकेश कुमार मिश्रा: अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊ। ★अमिता सिंह: अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), कमिश्नरेट आगरा से अपर पुलिस अधीक्षक, यू०पी० 112 मुख्यालय, लखनऊ।
★श्वेताभ पाण्डेय: अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर काइम मुख्यालय, लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक, ई०ओ०डब्ल्यू० मुख्यालय, लखनऊ। ★पंकज कुमार सिंह: अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ से उपसेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़। ★राजेश कुमार भारतीय: अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कासगंज से अपर पुलिस अधीक्षक, पी०टी०सी० सीतापुर। ★मोनिका चढ्ढा: अपर पुलिस अधीक्षक, उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ से उपसेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़। ★अंकिता सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक, यू०पी० पी०सी०एल० (मध्यांचल) लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक, उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ।
★संतोष कुमार-2: पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, (सोशल मीडिया सेल) डी०जी०पी० मुख्यालय, लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), जनपद गोरखपुर। ★विजय आनन्द: उपसेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज। ★डा0 जंग बहादुर यादव: सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी। ★अनुराग सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), जनपद गोरखपुर से अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद रामपुर। ★सुश्री प्रिता पुलिस उपाधीक्षक, पी०टी०एस० गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा ★पंकज लवानिया सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज से पुलिस उपाधीक्षक, मेरठ
★वरूण कुमार सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज से पुलिस उपाधीक्षक, मुरादाबाद ★शैलेन्द्र सिंह पुलिस उपाधीक्षक, एल०आई०यू० अयोध्या से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा ★राम कृष्ण चतुर्वेदी पुलिस उपाधीक्षक, कुम्भ मेला, प्रयागराज से मण्डलाधिकारी चित्रकूट के पद पर स्थानान्तरणाधीन अब पुलिस उपाधीक्षक सुल्तानपुर ★श्रीमती आभा सिंह पुलिस उपाधीक्षक, जनपद देवरिया से पुलिस उपाधीक्षक, गोरखपुर ★अब्दुस सलाम खान पुलिस उपाधीक्षक सुल्तानपुर सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज ★प्रशान्त सिंह पुलिस उपाधीक्षक, सुल्तानपुर से मण्डलाधिकारी, गोरखपुर
★सैय्यद अरीब अहमद सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ ★संजय कुमार जायसवाल पुलिस उपाधीक्षक, मेरठ से मण्डलाधिकारी, चित्रकूट ★श्रीमती श्वेता कुमारी सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर से पुलिस उपाधीक्षक, कासो (हिंडन), गाजियाबाद ★अजय कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या ★हेमंत कुमार सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद शामली





