Etah News : 14 वर्षीय किशोर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बहन और प्रेमी निकले हत्यारे

Etah News : 14 वर्षीय किशोर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बहन और प्रेमी निकले हत्यारे

Aug 26, 2025 - 22:21
Updated: 10 months ago
0 316
Etah News : 14 वर्षीय किशोर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बहन और प्रेमी निकले हत्यारे

block-350 block-350

14 वर्षीय किशोर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बहन और प्रेमी निकले हत्यारे

एटा, जलेसर।** थाना जलेसर पुलिस ने एक 14 वर्षीय बालक की हत्या के मामले का मात्र 24 घंटे में सफल अनावरण कर बड़ी सफलता हासिल की है। दिल दहला देने वाले इस मामले में मृतक की सगी बहन और उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने लोक-लाज और राज़ उजागर होने के डर से मिलकर किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मामला थाना जलेसर क्षेत्र के नगला मितन गांव का है। वादी होडिल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि 24 अगस्त 2025 की रात उसका 14 वर्षीय पुत्र विक्रम रोज की तरह अपनी बहन के साथ एक ही कमरे में अलग-अलग चारपाई पर सो रहा था। सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि विक्रम की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

 घटना के वक्त वादी की पत्नी मायके गई हुई थी। पुलिस ने वादी की तहरीर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 382/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में जलेसर पुलिस टीम ने शक के आधार पर मृतक की बहन से पूछताछ की। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सर्विलांस और सघन जांच में सामने आया कि मृतक ने अपनी बहन और उसके प्रेमी विनय को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

इस बात के उजागर होने और बदनामी के डर से किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने सगे भाई विक्रम की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों — 20 वर्षीय विनय पुत्र श्याम और मृतक की 16 वर्षीय बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। * प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह * थाना जलेसर की संयुक्त पुलिस टीम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User