Kasganj news - RPSS की बर्चुअल बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा।

Aug 27, 2025 - 08:23
0 18
Kasganj news - RPSS की बर्चुअल बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा।

block-350 block-350

RPSS की बर्चुअल बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा।

कासगंज अल्प समय में तेजी के साथ उभरते जा रहे "राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ" की बर्चुअल बैठक मंगलवार की देर सांय 9 बजे से शुरू हुई बैठक से जुड़े सभी पत्रकारों ने संगठन को मजबूती प्रदान करनें पर अपने बिचार रखे, यही नहीं संगठन के बैनरतले "पत्रकार पंचायत अभियान" चलाकर आसपास के पत्रकारों की समस्या सुनकर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उचित मार्गदर्शन करनें एवं सामर्थानुसार उनकी मदद करने पर जोर दिया गया, यही नहीं इसके अलाबा पत्रकार पंचायत में राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ के उद्देश्य और नीतियों की जानकारी देकर बिखरे पत्रकारों को संगठन से जोड़कर संगठित करना, पीड़ित पत्रकारों और उनके परिवारों की मदद करनें के साथ साथ प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य को पाँच पत्रकारों को संगठन से जोडनें हेतु प्रेरित किया गया | इसके अलाबा मध्य प्रदेश से लापता पत्रकार के हित में संगठन द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी महोदय को भेजे गये पत्र की सराहना की और लापता पत्रकार की सकुशल घर वापसी पर खुशी जाहिर की साथ ही भविष्य में भी मुशीबत में फसे पत्रकारों और उनके परिवारों की मदद करनें का निर्णय लिया | संगठन द्वारा किये जा रहे पत्रकारहित के सभी कार्यों का सोशल मीडिया आदि माध्यम से प्रचार करने को लेकर मीटिंग से जुड़े सभी पत्रकारों को प्रेरित किया गया | इस बर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चक्रवर्ती, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार कासगंज, सोशल मीडिया प्रभारी नीरज जैन झाँसी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कासगंज,वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता अलीगंज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाह देव कानपुर, मनीष कुमार मंडल अध्यक्ष अलीगढ़, देवेन्द्र बघेल आगरा, वीरेन्द्र वर्मा आगरा, विश्वनाथ सिंह आगरा, धर्मेन्द्र सिंह राठौर हरदोई, जय नारायन हमीरपुर, संजीव दुवे कासगंज, सूरज त्रिपाठी गाजियाबाद, मनोज कुमार तिलकराज एटा आदि पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थिति रहे |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User