Kasganj news अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

Jun 23, 2025 - 19:34
0 3
Kasganj news अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में  सैनिक बन्धु की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

block-350 block-350

अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सभागार में मासिक सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन किया गया।

प्राथमिकता से किया जायेगा पूर्व सैनिकों की शिकायतों व समस्याओं का समाधान-अपर जिलाधिकारी

 कासगंज: अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सभागार में मासिक सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कमाण्डर जगबीर सिंह (अ०प्रा०) ने महोदय से अनुमति प्राप्त कर जिला सैनिक बन्धु बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की और सभी पूर्व सैनिकों को पिछली बैठक में प्राप्त प्रार्थनापत्रों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया और बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों द्वारा समाज व जिले के उत्थान के लिए विद्यालयों में चलाये जा रहे कार्यक्रम कैरियर काउंसलिंग, सड़क सुरक्षा, व अग्नि सुरक्षा सम्बंधी कार्यों की सराहना की है। और बैठक के दौरान कमांडर जगबीर सिंह (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने केन्द्रीय सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को अवगत कराया। स्टेशन हैडक्वार्टर, आगरा से मेजर एम.पी. सिंह ने आकर जिला सैनिक बन्धु वैठक में प्रतिभाग लिया है। और जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों (अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका कार्यालय, कासगंज से श्री धर्मेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डा० मदन कुमार एवं पुलिस थानाध्यक्ष ढोलना श्री हरि विलास) ने भी उक्त बैठक में प्रतिभाग लिया। बैठक में उपाध्यक्ष ऑनरेरी लेफ्टिनेन्ट सत्यप्रकाश राजपूत एवं ऑनरेरी कैप्टेन धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन सहित लगभग 25-30 पूर्व सैनिक, वीरांगनाएँ एवं उनके आश्रित उपस्थित थे। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की तरफ से 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुऐ जिनको अपर जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा गया। जिस पर अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी के प्रार्थनापत्र सम्बन्धित विभागों को भेजने के निर्देश दिये गये। अन्त में किसी का कोई बिन्दु न आने पर सूक्ष्म जलपान के बाद बैठक सम्पन्न हुई। सिविल डिफेन्स संस्था में पंजीकरण के सम्बंध में कमान्डर जगबीर सिंह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सिविल डिफेन्स की आवश्यकता पर जानकारी देते हुए बताया कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति से निपटने के लिए अति आवश्यकता है अतः इच्छुक सेवा निवृत्त सैनिक और पैरा मिलिदी के सेवा निवृत्त सैनिक और अन्य सिविलियन सिविल डिफेन्स में रजिस्टर करें तथा आनररी कैप्टन धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी व सूवेदार उमेश चन्द्र को जिम्मेदारी देते हुए कही कि अन्य जिलों के संगठन से सम्पर्क कर रूपरेखा तैयार करें और स्वयंसेवक को रजिस्टर कराएं। इस पर अपर जिलाधिकारी  राकेश कुमार पटेल ने अपनी स्वीकृति दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User